भोली लड़कीसीधा सादा भोला भाला,मैं हूँ करियर पॉइंट का.अरमान सजाये हैं मन में,पूरा करने को यहाँ खड़ा!!पर वो मेरे अरमानों को,एक पल में डगमगा देती है.मेरा जोश जुनून सब पढ़ने का,वो एक चुटकी में हरा लेती है!!मैं सोचा करता था अकसर,वो शमां तो मैं हूँ परवाना.मैं ही हूँ उसका दीवाना,पर कुछ दिन पहले पता चला,वो हर दिल की है दिलजानाहर कोई उसका दीवाना!!यारों सुन लो उसके कारण,मेरे कई टॉपिक बर्बाद हुए.लिमिट कंटिन्यूयिटी डूब गयी,रिडॉक्स के पत्ते साफ हुये!!सिक्वेन्स सीरीस सब हवा हुई,जी ओ सी मुझसे खफ़ा हुई.के टी जी मुझको सता रही,रोलिंग क्या है कुछ पता नहीं!!यारों टेन्षन मेरी तब बढ़ जाती है,क्लास में जब वो आती है!!अब तुम सोच रहे होगे यारों,कौन है इतनी प्यारीलगती है इतनी न्यारी.चंगुल में जिसके लोकेंद्र जाट है फंसा,किस दलदल में लोकेंद्र जाट है धंसा.तो सुन लो मेरे यारोंतुमको भी तड़पाती होगी,दुनिया कहती है नींद जिसेतुमको भी ना आती होगी!!-लोकेन्द्र सिंग
