Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Break Up Hindi Love Poems, Crazy in Love Hindi Poems, Emotional Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Letters, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem on Pain, Hindi Love Poem on Separation, Hindi Love Shayari, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Love Songs, Hindi shayari for lost love, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem, Sad Hindi Love Poems, Sad Hindi Love Shayari, Waiting for love Hindi Poems

Hindi Love Poem-आँखों में है मेरी जो थोड़ी सी नमी

woman-1148923_960_720

आँखों में है मेरी जो थोड़ी सी नमी

क्या बताऊँ तुम्हें बस हैं तुम्हारी ही कमी

याद करके तुम्हें नहीं थकता है ये दिल

या खुदा आई है ये कैसी मुश्किल

तुम्हारी आँखों का वो छलकता पानी

लफ्ज़ निकलते थे जो तुम्हारी ज़ुबानी

आज भी याद हैं मुझे वो सुबह और शाम

जो मैं करता था सिर्फ तेरे ही नाम

वक़्त आया लेकर क्या कहर

तेरे बिना जीना हो गया ये ज़हर

तू ही मेरी आँखों में मेरे ख्वाबों में है

तू ही कुछ सवालों में कुछ जवाबों में है

याद करता है तुझही को ये मेरा दिल

कभी आकर तू भी मुझसे यूं ही मिल

तोहफे में दूंगा तुझको ये ज़मीं ये आसमां

तू ही तो है मेरे लिये सारा जहाँ
Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Break Up Hindi Love Poems, Emotional Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Letters, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem on Separation, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi shayari for lost love, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem, Sad Hindi Love Poems, Sad Hindi Love Shayari, Waiting for love Hindi Poems

Hindi Love Poem-बहुत दिन गुज़र चुके

girl-517555_960_720

बहुत दिन गुज़र चुके तेरी जुदाई में

कटती है मेरी रातें आज भी तन्हाई में

तुझे याद करके आज भी में रोता हूँ

क्या बताऊँ न कुछ पाता बस खोता हूँ

तेरी वो प्यारी सी मुस्कान याद आती है

तेरी वो हँसी की आवाज़ मेरे कानो में गुदगुदाती है

तेरे वो मीठे बोल आज भी लुभाते हैं

तेरे संग बिताये लम्हे आज भी दिल को भाते हैं

तुझसे मिलने को आज भी बेकरार है मेरा दिल

काश कभी कहीं से आकर तू मुझे मिल

Posted in Hindi Love Poem

Hindi Prem Kavya – हर पल

हर पल हम इस बात का इज़हार करते हैं 
बार बार न जाने क्यों हम आपसे ही प्यार करते हैं 
आप दिख जाओ तो हो जाती है अपनी सुबह 
आप ने ही तो दी हैं मुझे जीने की एक वजह 
आप के बिना फीकी मेरी हर सुबह शाम है 
आप के बिना इस दिल को न चैन न आराम है 
फूल खिल जाते हैं हस दो अगर आप एक बार 
कभी तो मुस्कुरा के कह दो क्या आप को भी है मुझसे प्यार

Posted in Hindi Love Poem

Hindi Prem Kavita-फूलों  से तेरे चेहरे पर

फूलों  से तेरे नाज़ुक चेहरे पर खिलती है जब एक मुस्कान
सारे बगीचों में मच जाता है शोर सब भंवरे हो जाते हैं हैरान
यूँ तो तेरी मोहब्बत में सोचतें हैं हम भी पा लें कोई मुकाम
तेरे चाहने वालों की उस कतार में अपना भी एक हो जाये नाम
इश्क की गलियों से गुजरने वाले आशिक अक्सर हो जाते हैं बदनाम
पर तुझे इतना चाहने की तमन्ना है कि अपनी जुबां पर हो खुदा से पहले तेरा नाम

Posted in Hindi Love Poem, Hindi Love Poem For Her

Hindi Love Poem for Her-कितना अच्छा है

तेरे चाहने वालों में अपना भी हो नाम
कितना अच्छा है
तेरे इश्क में आशिक हो जाये बदनाम
कितना अच्छा है
तेरे इश्क में अपनी खो जाये पहचान
कितना अच्छा है
तेरे इश्क में बीते अपनी सुबह और शाम
कितना अच्छा है
तेरे इश्क में अपना जो भी हो अंजाम
कितना अच्छा है
तेरे इश्क में अपनी जान भी हो कुर्बान
कितना अच्छा है
तेरे इश्क में भूला मैं तो सारा जहान
कितना अच्छा है
अब तू भी आजा हो जा मेहरबान
कितना अच्छा है