Posted in Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem on Pain, Hindi love poems, Hindi Love Poems in College Love, I love you Hindi Poems, Intimate Hindi Love Poems, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem, Sad Hindi Love Poems

Hindi Love Poem- इश्क़ से अंजान

qqsqwqw

माही मेरे इश्क़ को ना समझे मेरा यार,
गहरा बहुत है दिल मे मेरे आज तेरा प्यार,
तुझमे ही मैं खोई रहती,तुझको ही मैं सोचती,
सारी दुनिया बोलती जोगन बनी मैं यार,
मेरे दिल की सबने जानी पर वो वाबरा अंजान है,
वही कुछ नहीं जनता जिसे करूँ मैं प्यार,
जिसको सोचके हँसती हूँ,जिसमें ही मैं खोती हूँ,
जिसमे जीवन के रंग सजे,बस बना रहा वही मेरे इश्क़ से अंजान,
सच कहा है दुनिया ने जोगन तेरे इश्क़ को ना समझे तेरा यार,
करती है तू कितना उसको अपने दिल से प्यार,
बस बना रहा वही वाबरा इश्क़ से अंजान,तेरे इश्क़ से अंजान।

– गौरव

Posted in Heart Touching Love Poem, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Poem, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Lost Love, Hindi Love Poem On Her Eyes, Hindi love poems, Hindi Love Poems for Relations, Hindi Poem for A Girl, Hindi Poems for Lover, Miss You Hindi Love Shayari

Hindi Poem For Girlfriend-पता नहीं

aa.png

 

पता नहीं किसकी दुनिया में खो गया हूँ
प्यार की किस्ती में बैठ, साहिल की खोज में सो  गया हूँ
ऐसी क्या कमी है मुझमे जिसे देख कोई प्यार करने से डरता है
उन्हें कोई ये समझाओ , “नादानी है ये उसकी जो ये हद से ज्यादा प्यार करता है ।  “
थक गया हूँ  प्यार की तलाश में
ज़िंदगी से रुठ  गया हूँ,  महोब्बत की खराश में
कही ऐसे न हो प्यार से मेरा भरोसा उठ जाये
चलते चलते , मेरे हाथों नसीब का  गला  न घूट  जाये
ऐ  प्यार तुझे रब दा वास्ता कभी मेरी भी फ़िक्र कर लिया कर
जिससे मोहब्बत करू ,उसके दिल से जा कर  मेरी थोड़ी ज़िकर भी कर लिया कर
हर पल धीरे धीरे मरने से अच्छा  मुझे  एक पल में साफ कर  देना
उसके बाद हो सके तो , इस बदनसीब दिल को दिल से माफ़ कर देना

 

– निखल कुमार पटवारी
Posted in Emotional Hindi Love Poems, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Lost Love, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Shayari for Her, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem, Sad Hindi Love Poems

Sad Hindi Love Shayari for Girlfriend – वीरानियाँ

inside_out_sadness___disney_pixar-wallpaper-1366x768रोने दे कुछ पल मुझको
ये आंसू अच्छे लगते हैँ
कभी कभी ये गम के बादल भी
कुछ अपने लगते हैं
हँसना मेरा सबने देखा
जो मेरी पहचान है
पर छुप छुप के हूँ कितना रोया
इस बात से सब अनजान हैं
रात की छाया ले आई जब तन्हाई
उदासी सी कुछ उमड़ आई
सहसा ढलका आँख का पानी
आंसू बन के बहता गया
कोई न यहाँ जग है तन्हा
हैं बस मैं और मेरी तन्हाईयाँ
साथ मेरा देते हैं आंसू
छाईं हैं वीरानियाँ

-गौरव

Posted in Crazy in Love Hindi Poems, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Poem for A Girl

Hindi Shayari for Girlfriend- तेरी आँखों की मस्ती

love_car-wallpaper-1366x768

तेरी आँखों की मस्ती
तेरी शोख अदा
तेरी मीठी बातें
ये हंसी मुलाकातें
यूं ही चलती रहे
हम मिलते रहे
तू है कितनी भोली
तू है इतनी प्यारी
तू ही बता दे
तुझे कैसे न चाहें
मेरे अंदर भी  तू
मेरे बहार भी तू
मेरी सांसें
मेरी राहें
सब में बसी तू
तू ही मेरी पूजा
तू ही मेरी सेवा
तुझे चाहने की अलावा
न जानू काम दूजा
तू ही मेरा मंदिर
तू ही मेरी मूरत
तू ही है जाना
बस मेरी ज़रूरत
तुझको पुकारूँ
तुझको निहारूं
तुझको ही चाहूँ
तुझको ही पा लूँ
यही है चाहत
बस एक बार
बस एक बार

-अनुष्का सूरी

Posted in Emotional Hindi Love Poems, Heartbreak Hindi Love Poems, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem for Lost Love, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi shayari for lost love, Miss You Hindi Love Shayari, Miss You Love Poem, Sad Hindi Love Poems, Sad Hindi Love Shayari

Hindi Shayari on Lost Love- काश एक पल

sad_3d-wallpaper-1366x768

काश एक पल दिया होता जो
तुमने मुझे
तो मैं कह पाता वो बातें
जिन्हें मैंने समझने में देर की थी

काश एक पल दिया होता जो
तुमने उन बातों को
जो मेरे अधरों तक न आ पायी
उन रुस्वा हुए बेरुखे से प्यार में

काश एक पल दिया होता जो
तुमने खुद को
तो समझ पाती मेरे दिल में क्या था
जो अनसुना रह गया था हमारे बीच में

काश एक पल दिया होता जो
तुमने उस वक़्त को
तो ये बदल पता उन हालात को
जो लिए बैठे थे उदासी हमारे रिश्ते में

काश एक पल दिया होता जो
तुमने मेरे उन अधूरे ख्वाबों को
जो सिर्फ हसरतें बन के रह गए दिल में

तन्हाई तो उधर भी होगी मैं जनता हूँ
बस उसी पल की तो कमी रह गयी थी
हमारे उन खूबसूरत जज़्बातों में

काश एक पल दिया होता जो
तुमने काश एक पल..
बस एक पल की बात थी..

-राहुल शर्मा

Posted in Emotional Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Hindi Love Poem on Separation

Hindi Love Poem on Separation- मैं और मेरी तन्हाई

she_had_to_hide_her_love_away-wallpaper-1366x768

मैं और मेरी तन्हाई बैठे थे आज…
और हो रही थी मेरे प्यार की बात…
तन्हाई ने कहा कैसा प्यार है तेरा…
जो आज तक है उसने मुंह फेरा…
मैं था चुप और इस से तन्हाई थी हैरान…
मैं था शांत और इस से तन्हाई थी परेशान…
तन्हाई ने कहा क्या मिला तुझे प्यार में…
इस से अच्छा बैठा होता कही ऐशो बहारो में…
तन्हाई बोली क्या है अब पास में तेरे…
छा गए हैं बादल और गमों के अँधेरे…
मैं था चुप और इस से तन्हाई थी हैरान…
मैं था शांत और इस से तन्हाई थी परेशान…
तन्हाई ने कहा की प्यार में बहुत फरेब है धोखा है…
जा कुछ और कर प्यार के अलावा तुझे क्या किसी ने रोका है…
तन्हाई ने कहा क्या है ये प्यार का अजूबा…
जा, यार के वापिस आने की उम्मीद में मत रह डूबा…
मैं था चुप और इस से तन्हाई थी हैरान…
मैं था शांत और इस से तन्हाई थी परेशान…
तन्हाई ने कहा तेरा बिछड़ा यार नहीं आएगा…
मुझे लगता है तू कभी अपना प्यार नहीं पायेगा…
तन्हाई बोली अरे मूर्ख कुछ तो बोल…
मई इतनी देर से बक बक कर रही हूँ तू भी तो अपना मुंह खोल…
मैंने कहा बता कहाँ लिखा है की वो नहीं आएगी…
और अपने साथ प्यार की सौगात नहीं लाएगी…
कौन सी ऐसी दिवार है हमारे बीच जो खड़ी हो सकें…
ऐसी कोई दिवार नहीं बनी जिसकी नीव डलते ही हम उसे तोड़ न सकें…
कौन कहता है की उसका प्यार हो गया है पूरा…
क्यूंकि “प्यार” तो खुद शब्द ही ऐसा है जिसका पहला अक्षर है अधूरा…
कौन कहता है की प्यार सिर्फ दो जिस्मो का मिलान है…
माना वो मुझसे दूर है पर फिर भी मैं उसका और वो मेरी हमदम है…
अब बोल रहा था मई और चुप थी तन्हाई….
तभी सामने आई मेरी जान और भाग गयी तन्हाई…

-अनूप भंडारी

Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Poems for Lover, Miss You Hindi Love Shayari

Painful Love Story-तेरा ही इंतज़ार था

romance-wallpaper-1366x768

आ गयी तू मुझे तेरा ही इंतज़ार था …
तुझे शायद नहीं पता होगा, मैं कितना बेक़रार था

खैर, पता है जब तू यहाँ नहीं थी
तो मेरे साथ क्या हो रहा था
मैं तो आँखें बंद करके सो रहा था
फिर भी लोग कहते हैं की मैं रो रहा था

अब उन नासमझों को कौन समझाए
क़ि वो मैं रो नहीं रहा था
वो तो अंदर का सैलाब बह रहा था
तुझे तो पता होगा कि मैं रोता नहीं
हर आंसू में तस्वीर है तेरी
इसीलिए मैं उनको खोता नहीं

अरे यार तू कुछ बोलती क्यों नहीं
पहले की तरह ये अश्क़ मेरे पोंछती क्यों नहीं

पता है जब तू गयी थी
तो सब बोलते थे
कि जो चले जाते हैं वो कभी लौटते नहीं
पय मुझे यकीं था, की तू आएगी
क्योंकि तू प्यार है मेरा
और जज़्बात कभी मरते नहीं

पर खफा हूँ तेरे उस धोखे से
तूने बिना मांगे जो दिया उस तोहफे से
माना मैंने कहा था
अपना दिल देदे मुझे
इसका ये मतलब नहीं
पगली दिल देके ज़िन्दगी देगी मुझे
जब होश आया डॉक्टर ने बताया सब,
रुक गयी मेरी सब सांसें तब
फिर फैसला किया
मैं भी आरहा हूँ तेरे पास
पर फिर डिल से आई आवाज़ तेरी
पगले हूँ तो मैं तेरे साथ

याद है तुझे
वो रास्ते जो
तुझे बहुत पसंद थे
अक्सर आज भी मैं
वहां से गुज़रा करता हूँ
जो तू मुझे बातें करती
उन रास्तों पर वही आवाज़ें सुना करता हूँ मैं

तू यहाँ नहीं थी
तो तेरे लिए कविता लिखता था
अक्सर कागज़ के पन्ने
हवा में फेकता था
अब तू कहेगी, ऐसा क्यों?
क्या मैं पागल हो गया था?

पर मैं उन पन्नो पर
तेरी ही खुशबु खोजता था
अगर इसे पागलपन कहते हैं,
तो हाँ यार मैं पागल हो गया था

-नितेश गौर (बृजवासी)