Posted in Hindi love poems with English translation

Hindi poem with English translation-तुमको ही सोचता हूँ

As I write poems only in Hindi on this platform, I am starting a series on Hindi Love Poems with English translation to help all those who have tough hands on Hindi understand what has been written.

तुमको ही सोचता हूँ हिन्दी कविता 

तुमको ही सोचता हूँ तुमको ही ढूँढता हूँ

तुमको ही चाहता हूँ तुमको ही पूजता हूँ

तुम ही हो मेरी ज़िंदगानी

तुम ही हो मेरी अधूरी कहानी

तुम ही हो मेरे ख्वाबों की मल्लिका

मेरे खयालों में भी तुम ही तो बसी हो

तुम्हारी भोली बातें याद कर मुस्कुराता हूँ

तुमको उदास देख मैं भी रो जाता हूँ

तुम ही हो मेरे दिल के सबसे करीब

तुमको पाकर मैं हो गया हूँ सबसे खुशनसीब

English Translation :

I think about you only, I search for only you.

I long for you only, I worship only you.

Only you are my life.

You alone are my incomplete story.

You alone are the princess of my dreams.

You alone are residing in my thoughts.

I remember your innocent talks and smile.

If I see you sad, I too start crying.

Only you are the closest to my heart.

After finding you, I have become the most fortunate.

Posted in Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Shayari, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her

Hindi Love Poem For Her-आज बड़ा मज़ा आ रहा है

आज बड़ा मज़ा आ रहा है
इश्क़ का नशा चढ़ा जा रहा है
देखूँ तुझे न तो आये न चैना
तकते है दिन रात तेरा रास्ता ये नैना
तू ही मेरी चाहत तू ही मेरी आरज़ू है
मेरे ख्वाबों खायालों में बस तू ही तू है
जीना तेरे बिना है अब मेरा बड़ा मुश्किल
ओ मेरे दिल की मलिका मुझसे आ कर अब मिल

-अनुष्का सूरी

Posted in Hindi Love Poem For Her

Hindi Love Poem for Her -रूठूँ  जो तुमसे

रूठूँ  जो तुमसे मुझे मना लेना
दूर अगर हो जाऊँ तो मुझे बुला लेना
दिल दिया है तुमको नाज़ुक मेरा हाये
देखो संभालना ज़रा कहीं गिर न ये जाये
फूलो से खुश्बू लेना तुम
पंछियो के पंख मन को लगा लेना
तुमसे बहुत मोहब्बत करते हैं हम
कहीं कभी हमको न भुला देना
रोज़ मिलना मुझसे बनकर मेरी हमसफर
साथ में चलना मेरे मिलाकर हर कदम हर डगर

Posted in Be Mine Hindi Love Poems, Crazy in Love Hindi Poems, Emotional Hindi Love Poems, Heart Touching Love Poem, Hindi Love Letters, Hindi Love Poem Expressing Love, Hindi Love Poem For Boyfriend, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem For Him, Hindi Love Poem for Husband, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Poem on Lust, Hindi Love Poems on First Love, Hindi Love Shayari, Hindi Love Shayari for Boyfriend, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Love Shayari for Him, Hindi love shayari for wife, Hindi Love Songs, Hindi Poems for Lover, I am in love Hindi Poems, I love you Hindi Poems, Intimate Hindi Love Poems, Love Poems for Valentines Day, Mad in Love Hindi poems, Passionate Hindi Love Poems, Romantic shayarii for wife

Hindi Poem on Love-दिल की बात

wooden-heart-3077104__340.jpg

दिल की बात को दिल में आज उतरने दो
वक़्त है ये ना ठेहरेगा इसे गुज़रने दो
आखों से करलो बातें मुझसे कुछ आज
बिन बोले भी सुन लो इस दिल की आवाज़
दिल है मेरा भोला पंछी उड़ने दो
दिल की बात को दिल में आज उतरने दो
तुम आते हो फूल खिलकर मुस्काते हैं
देखो कितनी हसीन ये मुलाकातें हैं
बार बार मिला करो मुझे खुद से जुड़ने दो
दिल की बात को दिल में आज उतरने दो
तुमको पा कर दिल से बस निकली एक फरियाद
चाहत में बस तेरी करें खुद को बर्बाद
तेरे लिये मेरी ये चाहत बढ़ने दो
दिल की बात को दिल में आज उतरने दो

Posted in Hindi Love Poem For Him

Hindi Love Poem – बस और प्यार

प्यार की मंज़िल क्या है बस और प्यार

दिल के समंदर का साहिल तू ही है यार

तू मेरा दिलबर तू ही है मेरा प्यार

तेरा ही तो रात दिन मैं करूँ इंतज़ार

बस एक तेरे लिये ही है मेरा दिल बेकरार

बढ़ता जा रहा है अब ये खुमार

तुझको पुकारे मेरा ये दिल बार बार

तू भी करले अब मुझसे प्यार

Posted in Hindi Love Poem

Hindi Prem Kavya – हर पल

हर पल हम इस बात का इज़हार करते हैं 
बार बार न जाने क्यों हम आपसे ही प्यार करते हैं 
आप दिख जाओ तो हो जाती है अपनी सुबह 
आप ने ही तो दी हैं मुझे जीने की एक वजह 
आप के बिना फीकी मेरी हर सुबह शाम है 
आप के बिना इस दिल को न चैन न आराम है 
फूल खिल जाते हैं हस दो अगर आप एक बार 
कभी तो मुस्कुरा के कह दो क्या आप को भी है मुझसे प्यार

Posted in Hindi Love Poem

Hindi Prem Kavita-रेशम की डोरी

रेशम की डोरी से हैं तेरे बाल गोरी
हिरणी जैसे तेरे नैन कर लेते हैं दिल चोरी
मिश्री से मीठी लगती हैं तेरी बातें
हसीं होती हैं अपनी मुलाकातें
अब रहना तुझ बिन है बड़ा मुश्किल
अब जल्दी से आकार तू मुझे मिल

resham ki dori se hain tere baal gori
hirni jaise tere nain kar lete hain dil chori
mishri se meethi lagti hai teri batein
haseen hoti hai badi apni mulakatein
ab rehna tujh bin hai mera mushkil
ab aldi se akar tu mujhse mil