Posted in Hindi Love Poems for Relations, Hindi Love Poems on Friendship

Hindi Love Poem for Friend-दोस्ती

friendship_9-wallpaper-1366x768

लोग कहते हैं कि दोस्ती का रिश्ता
सबसे खूबसूरत होता है
अगर दोस्ती ही बेवफा हो जाये
तो कौन सा रिश्ता इससे बदसूरत हुआ
दोस्ती तो दो दिलों की जान होती है
एक दोस्त अगर बिछड़ जाये
तो ज़िन्दगी वीरान होती है
दोस्ती दो दिलों को जोड़ती है
वो दुःख का असर तोड़ती है
दोस्तों प्यार तो खोकर फिर भी मिल जायेगा
लेकिन खोया दोस्त दोबारा न मिल पायेगा
हमेशा बांध कर रखना दोस्ती प्रेम की डोर से
क्योंकि दोस्ती का रिश्ता सबसे अनमोल है
तन्हाई में दोस्त ही काम आता है
ख़ुशी में भी दोस्ती के साथ हाथों में जाम आता है
दोस्त को कभी न खोना तुम
दोस्त को दिल में बसाना तुम
-संगीता श्रीवास्तव

Posted in Crazy in Love Hindi Poems, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Stranger, Hindi Love Poems by Readers, Hindi Love Poems in College Love, Hindi Love Poems on First Love, Hindi Love Shayari, Hindi Love Shayari for Him, Hindi Poem for A Girl, Hindi Poem on Dream Girl, Hindi Poem on First Love, Hindi Poems for Lover, I am in love Hindi Poems

Hindi Shayari for First Love – रोज़  सनम दिख जाता

lovely_day-wallpaper-1366x768

दिल की धड़कन बढ़ जाती है
जब सामने वो आ जाती है
दूर दूर होकर भी
वो मेरा चैन चुराती है
धीरे धीरे कदम बढ़ा
वो पास मेरे जब आती है
साँसे होती तेज़ मेरी
नजरें चंचल हो जाती हैं
क्या कहूँ मेरा क्या हाल हुआ
दिल का हाल बेहाल हुआ
अब कहूँ मुझे क्या जोग लगा
या प्यार का कोई रोग लगा
अब दिन का ना कोई खयाल है
रातों का भी ये हाल है
दिल कहता है मेरा
बस सामने वो आ जाये
नजरें फिर से मिल जाये
जो चैन गया था मेरा
वो चैन मुझे मिल जाये
इस बार कहा है दिल ने
हाल दिल का उसे बतलाऊँ
कि हो गया है इश्क़ तुमसे
उसको भी जताऊं
पर सोच मेरा दिल घबराये कि
ना हो जाये नाराज कहीं तू
इसलिए तुझसे छुपाता
जो है छुप छुप के बस प्यार मेरा
दिल में ही रह जाता
पर इतना तो है शुक्र खुदा का
कि रोज़ सनम दिख जाता
रोज़  सनम दिख जाता

-गौरव

Posted in Hindi Love Poem for Mother

Hindi Love Poem for Mother – ओ माँ

mother_and_daughter-wallpaper-1366x768

ओ माँ ओ माँ
ओ माँ ओ माँ
सबसे सुन्दर
सबसे प्यारी
तू है मेरी माँ
ओ माँ ओ माँ
ओ माँ ओ माँ
तू ही विद्या
तू ही पूजा
मेरी प्यारी माँ
ओ माँ ओ माँ
ओ माँ ओ माँ
तू मेरा धन
तू मेरा मन
मेरी प्यारी माँ
ओ माँ ओ माँ
ओ माँ ओ माँ
तेरे चरणों
में बसे हैं
मेरे चारों धाम
ओ माँ ओ माँ
ओ माँ ओ माँ
मेरा जीवन
तेरी देन है
मेरी प्यारी माँ
ओ माँ ओ माँ
ओ माँ ओ मा
तुझको चाहूँ
करूँ तेरी सेवा
मेरे यही अरमां
ओ माँ ओ माँ
ओ माँ ओ माँ
– अनुष्का सूरी

Posted in Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Poem for Wife, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi love shayari for wife, Hindi Poem for A Girl

Hindi Love Poem on Her Beauty – सुन्दर

blue_eyes___blue_eyes___-wallpaper-1366x768

सुन्दर है सुन्दर
सबसे वो सुन्दर
बहार अंदर
दोनों से सुन्दर
सूरत से सुन्दर
दिल से भी सुन्दर
ऐसी मनोहर
ऐसी वो सुन्दर
आँखें नशीली
आँखों में काजल
ज़ुल्फ़ें काली
ज़ुल्फ़ों पे आँचल
हाथों के कंगन
कंगन में मेरा मन
उफ़
सुन्दर वो सुन्दर
सबसे वो सुन्दर

  • अनुष्का सूरी
Posted in Happy New Year Love Poems, Hindi Poems on New Year

Love Shayari on New Year-इज़हार

नए साल के नए दिन
मैं यही इज़हार करता हूँ
मैं कल भी तुमसे प्यार करता था
आज भी तुम पर ही मरता हूँ

तुम मुझे याद करो या भूलो
मैं तो बस तुम्हें पूजा करता हूँ
मैं कल भी तुमसे प्यार करता था
आज भी तुम पर ही मरता हूँ

तुम मेरे दिल में यूं समायी हो
जैसे फूलों में खुशबू छायी हो
मैं कल भी तुमसे प्यार करता था
आज भी तुम पर ही मरता हूँ

खुदा से आज भी रोज़ मैं
बस तुमको ही माँगा करता हूँ
मैं कल भी तुमसे प्यार करता था
आज भी तुम पर ही मरता हूँ

-अनुष्का

 

Posted in Happy New Year Love Poems, New Year Love Shayari

Hindi Poem on New Year-नए साल

happy_new_year_2016_fireworks-wallpaper-1366x768

नए साल के शुभ अवसर पर
आपसे ये इज़हार करते हैं
जितना आपसे पिछले साल प्यार करते थे
उस से ज़्यादा इस साल करते हैं
आपका सुन्दर, हसीं चेहरा
नीली आँखों पर पलकों का पहरा
बालों का ये रंग सुनहरा
देख हो जाये ये मन आवारा
ये दिल किया है आपके नाम
हर साल हर दिन हर सुबह हर शाम
-अनुष्का

Posted in Crazy in Love Hindi Poems, Hindi Love Poem For Girlfriend, Hindi Love Poem For Her, Hindi Love Shayari for Girlfriend, Hindi Love Shayari for Her, Hindi Poem for A Girl

Hindi Shayari for Girlfriend- तेरी आँखों की मस्ती

love_car-wallpaper-1366x768

तेरी आँखों की मस्ती
तेरी शोख अदा
तेरी मीठी बातें
ये हंसी मुलाकातें
यूं ही चलती रहे
हम मिलते रहे
तू है कितनी भोली
तू है इतनी प्यारी
तू ही बता दे
तुझे कैसे न चाहें
मेरे अंदर भी  तू
मेरे बहार भी तू
मेरी सांसें
मेरी राहें
सब में बसी तू
तू ही मेरी पूजा
तू ही मेरी सेवा
तुझे चाहने की अलावा
न जानू काम दूजा
तू ही मेरा मंदिर
तू ही मेरी मूरत
तू ही है जाना
बस मेरी ज़रूरत
तुझको पुकारूँ
तुझको निहारूं
तुझको ही चाहूँ
तुझको ही पा लूँ
यही है चाहत
बस एक बार
बस एक बार

-अनुष्का सूरी