Posted in Hindi Love Poems by Readers, Holi Love Poems

Hindi Poem on Holi- इश्क़ के रंग

two_lovers-wallpaper-1366x768

तेरे इश्क़ के रंगो से सजी हुई है ये होली

ये रंग गुलाबी कहता है खिली खिली है ये होली

एक रंग जिस्म को छूता है एक रंग रूह को छूता है

हर रंग रंग में खिली हुई है घुली हुई है ये होली

कुछ रंग इश्क़ के चढ़ जाते कुछ रंग दीवाने मिल जाते

इन दिल छूते लम्हों से ही तो सजी हुई है ये होली

फाल्गुन के इस मौसम में सजे सजे से लम्हों में

लाल गुलाबी नीले पीले हरे रंग में सजी धजी है ये होली।

-गौरव