
Hindi Love Poems| प्रेम कविता |Romantic Poems|Prem Kavita
Amazing, best original Hindi love poems, Hindi shayari on love and romance, romantic Hindi poetry and Hindi prem kavita|हिंदी प्रेम कविता संग्रह और शायरी



दिल के सबसे पास, सबसे खास हो तुम
मेरे जीने का, मरने का हर एहसास हो तुम
मेरे सूखे वीरान जीवन की पहली बरसात हो तुम
जो पानी से भी न बुझ पाए ऐसे कुएँ की प्यास हो तुम
कोई तुमको कुछ भी कहे, मेरे लिए खुद खुदा पास हो तुम
तुम दिखो तो दिन चढ़े, तुम रुको तो दिन ढले
तुम हंसो तो चाँद खिले, तुम उदास तो अमावस की रात
तुम मिलो तो झरनों का संगम
हम बिछडें तो हो जाये संग्राम
मेरे शब्दों के छोटे से दायरे में जो न समां पाए
वो खुदा की कायनात हो तुम
-अनुष्का सूरी

पल पल दिल को मचलते देखा
पल पल उसे जगह बदलते देखा
पल पल प्यार को बढ़ते देखा
पल पल इज़हार को करके देखा
पल पल खुमार बढ़ते देखा
पल पल शोला भड़के देखा
पल पल तेरी याद में खो कर देखा
पल पल फरियाद में हो कर देखा
पल पल देखा जब तुझको देखा
पल पल देखा बस तुझको देखा
पल पल देखा पर तुझसा न देखा
पल पल देखा पर तुझसा न देखा
Pal pal dil ko machalte dekha
Pal pal use jagah badalte dekha
Pal pal pyar ko badhte dekha
Pal pal intzar ko karke dekha
Pal pal khumar badhte dekha
Pal pal shola bhadke dekha
Pal pal teri yad mein kho kar dekha
Pal pal fariyad mein ho kar dekha
Pal pal dekha jab tujhko dekha
Pal pal dekha bas tujhko dekha
Pal pal dekha par tujhsa na dekha
Pal pal dekha par tujhsa na dekha
-Anushka Suri
खो दिया उसे एक दिन
तो ये आँखे ही क्या,
दिल बहुत रोएगा….
इतना चाहा है दिल ने उसे,
किसी और का ना हो पाएगा….
क्या पता था इतना प्यार हो जाएगा,
मेरा कल तुमसे जुड़ जाएगा….
इतना करीब से गुज़रे हो दिल के,
कि निशान अभी भी बाकी है….
पहले तो खींच लिया मुझे,
ग़मों की गहराई से….
और अब कह दिया उसने,
खुशी नहीं है उसके पास….
आदत भी तो ऐसी हो गई है,
कि छोड़ नहीं पाऊँगी….
उसे क्या इलज़ाम देना,
करीब तो मैं आई थी….
वो तो कब से दूर था,
दिल पर तो मैंने लिया….
उसने तो बस मज़ाक समझा,
तो तकलीफ उसे क्यों हो….
पर फिर भी एक उम्मीद है उससे,
जब आएगा वो कल,
जिंदगी का सबसे मुश्किल भरा पल,
ना पास तेरे आ सकूँगी,
ना दूर तुझसे जा सकूँगी,
तो बस एक बार दुनिया को भूल कर,
एक आवाज़ दिल से देना,
और रोक लेना मुझे,
कदम क्या साँसे थम जाएँगी,
बस एक दिल की आवाज़…….
मेरे लिए………….
-लता कुशवाह
इन थमे थमे इन लम्हों में
प्यार के कुछ नगमो में
दिल मेरा तुमसे कहता है
वो आई नहीं वो आई नहीं
चलती हुई इन पवनो में
जो तेरी ख़ुश्बू बहती है
वो जिस्म को मेरे छू के कहती
वो आई नहीं वो आई नहीं
हर लम्हा तुझ बिन हँसता
मुझे कहता मैं हूँ दीवाना
कहता ये तो हुआ बावरा
तेरे सपने देखें नजरें
जागी जागी इन आँखों से
सोयें तुझे पलकों में बसाये
वो आई नहीं वो आई नहीं
हर लम्हा सोचें मुलाकात हो
होंठों से होंठों की कुछ बात हो
तुम भी करो शैतानियाँ
हाथों में हमदम का हाथ हो
तनहा सफ़र और चांदनी रात हो
तेरी मेरी मुलाकात में
बारिश का भी साथ हो
और दिल कहे तुझे थामके
जो अबतक ना कहा वो कह जाऊं
सजदे में तेरे झुक जाऊँ
तेरी गोद में रख के सिर को
थोड़ी देर मुस्का जाऊँ
और तू देख प्यार से कह जाये
मेरी ज़िन्दगी को पूरा कर दे
शामिल होकर मुझमेँ ताकि
ज़िन्दगी हँस के कह दे
तेरा प्यार तेरा हुआ
कहके गले वो लग जाये
ख्वाब मेरा सच हो जाये
दीवाना बन मैं भी चिल्लाऊं
-गौरव

मेरी ज़िन्दगी की खुली किताब हो तुम
मेरे जीने का एहसास हो तुम
मेरे लिए एक प्यारा सा गुलाब हो तुम
जो हमेशा महकता रहता है
तुम हंसती हो तो ऐसा लगता है
जैसे सारी खुशियां मिल गयी मुझे
तुम्हारे प्यार में इस कदर डूब जाता हूँ
कि दिन और रात का होश नहीं रहता
मेरे लिए सबसे ख़ास हो तुम
मेरी ज़िन्दगी की रौशनी हो तुम
मेरे लिए प्यार की मूरत हो तुम
चाँद से भी प्यारी सूरत हो तुम
सबसे रंगीली तस्वीर हो तुम
जब भी तुमको देखता हूँ
और प्यार हो जाता है
-रजत कुमार