
Hindi Poem on First Love: मेरा पहला सच्चा प्यार्

Hindi Love Poems| प्रेम कविता |Romantic Poems|Prem Kavita
Amazing, best original Hindi love poems, Hindi shayari on love and romance, romantic Hindi poetry and Hindi prem kavita|हिंदी प्रेम कविता संग्रह और शायरी


दिल की बात को दिल में आज उतरने दो
वक़्त है ये ना ठेहरेगा इसे गुज़रने दो
आखों से करलो बातें मुझसे कुछ आज
बिन बोले भी सुन लो इस दिल की आवाज़
दिल है मेरा भोला पंछी उड़ने दो
दिल की बात को दिल में आज उतरने दो
तुम आते हो फूल खिलकर मुस्काते हैं
देखो कितनी हसीन ये मुलाकातें हैं
बार बार मिला करो मुझे खुद से जुड़ने दो
दिल की बात को दिल में आज उतरने दो
तुमको पा कर दिल से बस निकली एक फरियाद
चाहत में बस तेरी करें खुद को बर्बाद
तेरे लिये मेरी ये चाहत बढ़ने दो
दिल की बात को दिल में आज उतरने दो

आँखें बन जायें जब दिल की ज़ुबा
तो कैसे करें दिल की हालत बयान
वो ठंडी रातें वो भीगी बरसातें
वो प्यार में डूबी उसकी भोली बातें
वो उसका रुक रुक कर धीरे धीरे चलना
और उसको आता हुआ देख इस दिल का मचलना
काश कुछ बदल जाये अपनी भी ये तकदीर

कब से कहना चाहता हूँ कह नहीं पाता
पास रहना चाहता हूँ रह नहीं पाता
जब से तुम मिले हो फूल बिछे राह
और काटें हो गए सब ही तबाह
तुम्हारी मुस्कुराहट सबसे खूबसूरत है
दुनिया में क्या तुमसे भली भी कोई मूरत है
चाहता हूँ रखना तुमको सबसे करीब
खुदा काश ऐसे हों मेरे नसीब

कुछ तो हुआ है – हिंदी कविता
कुछ तो हुआ है
हाँ कुछ तो हुआ है
कुछ मिल गया है
कुछ खो गया है
जो खो गया है
वो तो गया है
जो मिल गया है
उसको संजो लिया है
क्या कहें क्या हो गया है
दिल खो गया है
सब खो गया है
कुछ तो हुआ है
हाँ कुछ हो गया है
-अनुष्का सूरी
Kuch To Hua Hai (Title of the Poem)
Kuch to hua hai (Something has definitely happened)
Haan, kuch to hua hai (Yes, something has surely happened)
Kuch mil gaya hai (I have found something)
Kuch kho gaya hai (I have lost something)
Jo kho gaya hai (Whatever I have lost)
Wo to gaya hai (That is gone)
Jo mil gaya hai (Whatever I have found)
Usko sanjo liya hai (I have kept it safely)
Kya kahein kya ho gaya hai (What to say, what has happened)
Dil kho gaya hai (I have lost my heart)
Sab kho gaya hai (I have lost everything)
Kuch to hua hai (Something has definitely happened)
Haan kuch ho gaya hai (Yes, something has happened)
-Anushka Suri (Poet)