
कभी किसी को इतना मत चाहना
कि वो तुम्हारी ज़िन्दगी बन जाये
मुश्किल होता है इस दुनिया में
जब किसी दिलदार के बिना जिया जाये
जब दिल कोई तोड़ता है
तो तकलीफ में दिल होता है
शीशा तो टूट कर बिखर जायेगा
दिल अगर टूट गया तो कौन संभल पायेगा
बाज़ार में तो हज़ारों हैं खरीददार
मगर दिल की कीमत कौन लगाएगा
दिल की कीमत तो वही दे पायेगा
जिसने कभी दिल किसी को दिया हो
- संगीता श्रीवास्तव





