
Hindi Poem on First Love: मेरा पहला सच्चा प्यार्

Hindi Love Poems| प्रेम कविता |Romantic Poems|Prem Kavita
Amazing, best original Hindi love poems, Hindi shayari on love and romance, romantic Hindi poetry and Hindi prem kavita|हिंदी प्रेम कविता संग्रह और शायरी


रात का समां है
जान तू कहाँ है
तेरे लिये दिल मेरा
धड़का है जा रहा..
चाँद तारे देखो आसमान में
कितने चमकते हैं प्यारे प्यारे
यहाँ ज़मीन पर एक हम है
तड़पते हैं याद में तेरे
रात का समां है
जान तू कहाँ है
तेरे लिये दिल मेरा
धड़का है जा रहा..
दिल ने सोचा तुझको चाहें
तुझको पूजें तुझको पायें
आजा, तू कहाँ है?
ज़ालिम ये जहां है..
रात का समां है
जान तू कहाँ है
तेरे लिये दिल मेरा
धड़का है जा रहा..
-अनुष्का सूरी
फूलों की खुश्बू 
चाँद सा निखार
जीने की आरज़ू
अपनों से प्यार
सोचता था तुझे
कल भी यूँ ही
और आलम देखो
आज भी खोया हूँ यूँ ही
बस तेरे खयालों में
आज भी मैं
बहुत बार सोचा
दिल की बात कह दूँ
दिल में जो बातें हैं
तुझको बता दूँ
लेकिन डरता हूँ
कहीं तू ना रूठ जाये
जान के ये बात कि
मैं तुझ पर मरता हूँ
पर आज इस दिल पर काबू नहीं
छाया है तेरा जादू मुझ पर कहीं
आज मैं ये इकरार करता हूँ
मैं कल भी तुझसे प्यार करता था
और आज भी सिर्फ तुझसे प्यार करता हूँ
हाँ मैं तेरा इंतज़ार करता हूँ
मैं तुझसे प्यार करता हूँ
नहीं मालूम मुझे तू मुझे अपना माने या ना माने
पर मैं तुझसे प्यार करता हूँ
मैं तेरा इंतज़ार करता हूँ
-अनुष्का सूरी

हँसीनों में हँसीन सब से हँसी हो
ओ मेरी जान तुम मेरे दिल में बसी हो
खोलूँ जब आँखें तुम्हें देखना चाहूँ
जो बंद करूँ आँखें तुम्हें मन में देखूँ
वो मासूम चहरा वो प्यारी बातें
वो मीठी आवाज़ वो हँसी मुलाकातें
वो तुम्हारा पल पल मुझे याद करना
वो मेरा तुम्हें सोच ठंडी आहें भरना
तुम्हें चाहता हूँ
तुम्हें सोचता हूँ
तुम्हें पूजता हूँ
तुम्हें मांगता हूँ
तुम ही तो हो मेरे सपनों की रानी
तुम्हारे बिना फीकी है मेरी ज़िंदगानी
आओ मिलो अब ना करो अब देरी
तुम मेरी थी कल भी और आज भी हो मेरी
-अनुष्का सूरी

बहुत दिन गुज़र चुके
तेरे दूर जाने में
कितनी देर लगेगी और
तेरे लौट आने में
वैसे तो काम बहुत हैं
मुझे ज़माने में
लेकिन आशिक़ हूँ मैं
तेरा बताने में
आजा अब छोड़ ये लुक्का छिप्पी का खेल
किसी बहाने से
मैं हूँ तेरा तू है मेरी
सबको बताने में
-अनुष्का सूरी
बरसों से एक ख्वाब देखा था वो ख्वाब हकीकत हो गयाचाह थी एक परी के दीदार की उस परी का दीदार हो गयाउसकी मुस्कान ने कुछ जादू सा दिल पे कर दियाप्यार से छूके एहसान मुझपे कर दियादेखा जब भी उन्होने हमें बड़े प्यार से इक़रार हम करने लगेख्वाबों से खूबसूरत परी से प्यार हम करने लगेदिल ने चाहा धड़कन ने मांगा खुदा से ये एहसासबातें हो प्यार की और तुम हो दिल के बहुत पासधीमे धीमे वो मुस्कुराने लगे पास दिल के आने लगेप्यार उनसे हो गया ये दिल से इक़रार हो गयाकि एक परी से प्यार हो गया-गौरव
Barson se ek khwab dekha tha wo khwab hakikat ho gaya
Chah thi ek pari k deedar ki us pari ka deedar ho gaya
Unki muskaan ne kuch jadu sa dil pe kar diya
Pyar se chuke ehsaan mujhpe kar diya
Dekha jab bhi unhone hamein bade pyar se ikraar ham karne lage
Khwabon se khubsurat pari se pyar ham karne lage
Dil ne chaha dhadkan ne manga khuda se ye ehsaas
Baatein ho pyar ki aur tum ho dil ke bahut paas
Dheeme dheeme wo muskurane lage paas dil ke aane lage
Pyar unse ho gaya ye dil se ikraar ho gaya
Ki ek pari se pyar ho gaya
-Gaurav